कांकेर : दिनांक 27 दिसंबर 2019. कांकेर के संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वहां जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों के इलाज और जांच के इंतजामों का जायजा लिया। सिंहदेव ने वहां भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से बात कर उपचार और नि:शुल्क मिलने वाली दवाईयों की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कर्मचारियों से बात कर उनका कुशलक्षेम व अस्पताल की व्यवस्था के बारे में भी जाना।