राजेश मूणत ने किया लगातार चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 14दिसंबर 2019,आज रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के चुनाव कार्यालय भवानी नगर कोटा का उद्घाटन माननीय पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया लगातार चुनावी कार्यालय का उद्घाटन रायपुर पश्चिम विधानसभा के वार्डों में किया जा रहा है माननीय मंत्री  द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की छोटा भवानी नगर बड़ा भवानी नगर कोटा क्षेत्र में 15 साल पूर्व समस्या ही समस्या ना रोड थी ना नाली बिजली के खंभे थे समस्याओं का निराकरण पिछले 15 सालों में पूर्वर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किया गया था पिछले 11 महीनों की सरकार ने अभी तक नगर निगम में एक रुपए ना देकर नगरी क्षेत्रों के विकास को रोकने का प्रयास कर शहर की जनता की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे भवानी नगर छोटा भवानी नगर के मकानों से झुग्गी मुक्त कोटा क्षेत्र होने पर हर्ष व्यक्त किया। प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर,प्रभारी सत्यम दुवा,कपिल यादव,संजय वैध,पार्षद  राधा प्रीतम सिंह वार्ड के सभी बूथों के अध्यक्ष व पालक सदस्य उपस्तिथि हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *