रायपुर : दिनांक 10दिसम्बर 2019 ,छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के 200 से अधिक पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव और नगर पालिका चुनावों में टिकिट दिया है ।
पहली बार इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है इसके लिये प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी पुनिया चंदन यादव और युवा कांग्रेस प्रभारी संतोष कोलकुंडा का आभार व्यक्त किया है ।
आगे प्रवक्ता शेख मुशीर ने बताया पार्टी ने जो युवाओं पर भरोसा कर इतनी बड़ी संख्या में मौका प्रदान किया है इस पर हम युवा काँग्रेसी पार्टी को हर सीट पर विजयी बनाने कड़ी मेहनत कर रहे है और हम शत प्रतिशत विजयी होंगे।पार्टी की उम्मीदों पर हमारा हर प्रत्याशी खरा उतरेगा ।
पूरी प्रदेश युवा कांग्रेस की टीम पार्टी द्वारा युवाओं को महत्व दिये जाने से बेहद उत्साहित है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुनिया और मोहन मरकाम चंदन यादव का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है ।