रायपुर : दिनांक 04 दिसंबर 2019 को आज सुबह हुई नारायणपुर जिले के कडेनार कैम्प में आईटीबीपी के 06 जवान की मौत हुई जिसपर एआईजी / सीआरपीएफ देवनाथ ने कहा कि आज सुबह करीबन 08बजे आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हुई जिससे 6जवान की मौत हुई और 2जवान घायल हुए। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर ईलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।ए आई जी ने कहा है कि पूरी मामले की जांच होगी।
आईटीबीपी जवान मामले में फायरिंग में मारे गए जवान..नाम मसुदुल रहमान-प.बंगाल,महेंद्र सिंह-हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार-प.बंगाल, दलजीत सिंह-पंजाब,विश्वनाथ महतो-प.बंगाल, बीजीश-केरला और घायल जवान,उल्लास-केरला ,सीताराम दून-राजस्थान है।