05 दिसम्‍बर को बैकुण्‍ठपुर में होगा ट्राई का कन्‍ज्‍यूमर आऊटरीच प्रोग्राम

Chhattisgarh

बैकुण्‍ठपुर : कोरिया जिला के बैकुण्‍ठपुर में   भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई), द्वारा 05 दिसम्‍बर, 2019 (गुरूवार) को दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक होटल गंगा श्री   , भट्टीपारा, बैकुण्‍ठपुर, जिला- कोरिया (छत्‍तीसगढ़) में कन्‍ज्‍यूमर आऊटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन के तहत भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई), द्वारा दूरसंचार उपभोक्‍ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है और उनसे फीडबैक लिया जाता है । यह आयोजन दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्‍पनियों, उपभोक्‍ता संरक्षक समूहों और दूरसंचार उपभोक्‍ताओं के मध्‍य एक कड़ी की भांति कार्य करता है ।  इस कार्यक्रम में उपभोक्‍ता संरक्षक समूह और दूरसंचार उपभोक्‍ताओं के अलावा राज्‍य सरकार के प्रतिनिधि, दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्‍पनियों जैसे भारत संचार निगम लिमिटेड  एयरटेल, आईडिया, रिलायंस जियो, वोडाफोन आदि शामिल होंगे  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *