पीएससी द्वारा पदों पर भर्ती नहीं होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : अमित जोगी

Chhattisgarh

रायपुर : पीएससी द्वारा इस वर्ष विभिन्न विभागों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जा रहा है।  कारण यह है कि आरक्षण के नियमों पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से विभागों द्वारा पदों की सूचना पीएससी को नहीं दी जा रही है। इस वजह से 2019 का वर्ष “जीरो ईयर” होने वाला है। इस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। यह राज्य के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे प्रदेश का युवा उच्च प्रशासनिक पदों पर बैठ कर जनता की सेवा करने के सपने देख रहा है लेकिन भूपेश सरकार ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। आरक्षण बढ़ाना की घोषणा कर सरकार ने केवल लोगों को झुनझुना पकड़ाया है। आरक्षण की घोषणा ने सभी नियुक्तियों को ठप्प कर दिया है।

अमित जोगी ने मांग करी की जब तक हाई कोर्ट से  आरक्षण पर स्टे नहीं हटता तब तक पुरानी आरक्षण पद्धति के हिसाब से ही पीएससी पर पदों की भर्ती की जानी चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को हाई कोर्ट में आरक्षण पर दिए गए स्टे को हटाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *