रायपुर : दिनांक 05 नवंबर 2019, प्रदेश में धान खरीदी एवं कृषकों की समस्याओं से संबधित विषयों पर चर्चा हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 05 नवंबर 2019 को दोपहर 1 बजे आयोजित सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी भाग लेंगे।