नवापारा के प्रतिनिधि मण्डल ने आवासीय पट्टे की मांग को लेकर बजाज के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा 

Chhattisgarh

रायपुर : जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज के नेतृत्व में गोबरा नवापारा के नागरिकों ने आवासीय पट्टे की मांग को लेकर कलेक्टर डा. एस. भारती दासन को ज्ञापन सौंपा.  बजाज ने कहा कि नवापारा नगर में लगभग 400 परिवार ट्रस्ट की जमीन पर मकान बनाकर वर्षों से निवास कर रहे हैं जिन्हें ट्रस्ट की जमीन होने कारण अभी तक पट्टा नहीं मिल पाया है. इन परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रकरण तभी स्वीकृत हो पायेगा जब भूमि स्वामित्व हो. कलेक्टर रायपुर ने प्रतिनिधि मण्डल की बातों को गंभीरता से लेते हुये एस. डी. एम. अभनपुर को तत्काल परीक्षण करने का निर्देश दिया. प्रतिनिधि मण्डल में नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष परदेशी राम साहू, वार्ड पार्षद रमेश साहू, सुनील मिश्रा एवं गोपी गिलहरे के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *