रायपुर। राजधानी रायपुर में वाहन चालकों और वाहन मालिकों को लंबित ई-चालान प्रकरणों के निराकरण का मौका मिलने जा रहा है। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी किए गए लंबित ई-चालान मामलों का निराकरण किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, लोक अदालत में अपने प्रकरणों का निराकरण कराने के इच्छुक वाहन स्वामी 8 दिसंबर 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए शहर के आठ यातायात थानों सहित यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी में व्यवस्था की गई है।
इन 9 स्थानों पर करा सकते हैं पंजीयन
- यातायात थाना तेलीबांधा
- यातायात थाना पचपेड़ी नाका
- यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
- यातायात थाना टाटीबंध
- यातायात थाना भनपुरी
- यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
- यातायात थाना शारदा चौक
- यातायात थाना कालीबाड़ी
- यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी
ऑनलाइन भी देख सकते हैं चालान की स्थिति
वाहन चालक परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://echallan.parivahan.nic.in/challan/challan-services पर जाकर वाहन नंबर अथवा चालान विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना 8 दिसंबर तक अपना पंजीयन करा लें। निर्धारित समय पर चालान का भुगतान और निराकरण नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामियों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: लोक अदालत में निराकरण के लिए निर्धारित अवधि के ई-चालान ही शामिल होंगे।