नवरात्रि ड्यूटी के बाद मां बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंची राजनांदगांव पुलिस, पदयात्रा में शून्य दुर्घटना और मेला शांतिपूर्ण संपन्न

Uncategorized

राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में मत्था टेका। अष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने मां बम्लेश्वरी की आरती-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड की भक्तिमय धुनों से मंदिर परिसर का वातावरण श्रद्धामय हो गया। नवरात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने मां के श्रीचरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

पदयात्रा में शून्य दुर्घटना, मेला भी शांतिपूर्ण संपन्न

नवरात्रि पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस के अनुसार, इस दौरान पदयात्रियों के साथ दुर्घटना की कोई घटना नहीं हुई। वहीं, डोंगरगढ़ मेला भी बिना किसी आपराधिक घटना के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

नवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखना और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। राजनांदगांव पुलिस ने इस दौरान सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं एवं संबंधित सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि जनसेवा, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए पुलिस भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *