गारंटी खत्म अब महतारी वंदन योजना से जुडी हजारों महिलाओ से की जा रही हैं वसूली : धनंजय सिंह ठाकुर

Uncategorized

रायपुर/18अक्टूबर / 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओ को दी गईं मोदी की गारंटी खत्म हो गई हैं. अब भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना से जुड़ी हजारों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित कर उनके खातों में भेजी गई राशि की वसूली कर रही है. योजना से बाहर किया जा रहा है। यह महिलाओं के साथ धोखा और अन्याय है।लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री ने इन महिलाओ के खाता मेँ पहली किस्त डाली तब ये महिलाये पात्र थी क्योंकि लोकसभा चुनाव मेँ भाजपा को इन महिलाओ का वोट लेना था. भाजपा सरकार बताये ज़ब महिलाओं को पात्र माना, उनका पंजीयन किया और ढाई साल तक हर महीने उनके लखातों में राशि भेजी। अब अचानक वही महिलाएं अपात्र कैसे हो गईं!

प्रदेश कांग्रेस के मुुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की मासिक किस्त के रूप में महिलाओं को जो राशि मिली, वो राशि तो सरकार ने बिजली बिल के रूप मेँ हर महीना वसूल चुकी हैं. अब महिलाये सरकार को पैसा कहां से लौटेगी? सरकार की गलती का खामिया महिलाये एवं उनके परिवार वाले क्यों भुगते? अब रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर बस्तर सरगुजा सहित सभी जिलों के हितग्राहियों से एकमुश्त राशि वापस मांग रही है।तो क्या महिलाये राशि लौटने कर्ज ले या घर के बर्तन ज़ेवर बेचे? सरकार बताए कि गरीब और मध्यमवर्गीय महिलाएं एक साथ इतनी बड़ी रकम कहां से लौटाएंगी? प्रशासन द्वारा पैसा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जा रही है, जिससे महिलाएं मानसिक दबाव में हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मांग करती हैं महतारी वंदन योजना से जुडी महिलाओ से वसूली तत्काल बंद हो उन्हें पूर्व की तरह योजना का लाभ दिया जाये प्रदेश मेँ अभी भी 40% महिलाये इस योजना से दूर हैं उन्हें जोड़ने पोर्टल शुरू किया जाये.l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *