रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित और प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान प्रदेश में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सांसद अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर राज्यपाल के साथ अपने विचार साझा किए।