रायपुर : 10 सितंबर 2026 (गुरुवार) माननीय मुख्यमंत्री जी का आज का कार्यक्रम जारी हो गया है, आज दिन भर सीएम का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है। राजधानी रायपुर से लेकर बाल-मंडियार और भिलाई तक सीएम 3 बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जी का आज का पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम :-
सुबह -11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में अहम बैठक लेंगे।
दोपहर में बाल-मंडियार में “पोला महोत्सव 2026” :-
दोपहर 2 बजे सीएम निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 2:50 बजे ग्राम-मंडियार, जिला दुर्ग पहुंचेंगे और 2:55 बजे से “पोला महोत्सव 2026” के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को भिलाई में “पोला उत्सव” :-
मंडियार से निकलने के बाद सीएम सीधे भिलाई जाएंगे। शाम 3:55 बजे जवती स्टेडियम, सरस मेला मैदान भिलाई हेलीपैड पर आगमन होगा। शाम 4:05 बजे रपटा मैदान, सिरगिट्टी सेक्टर भिलाई में दशहरा मैदान में आयोजित “पोला उत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रात में जोरा मोड़ में आरक्षित कार्यक्रम :-कार्यक्रम के बाद शाम 5:20 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। शाम 7 बजे जोरा मोड़ रायपुर में आरक्षित कार्यक्रम है, जिसके बाद रात 10:25 बजे वापस सीएम हाउस लौटेंगे।आज पोला पर्व को लेकर सीएम के दो बड़े आदिवासी अंचलों में दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।