साइबर जागरूकता के लिए आगे आए ए.आर. रहमान, सुकमा पुलिस की अपील पर जारी किया विशेष वीडियो संदेश

Uncategorized

सुकमा। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए चलाए जा रहे ‘साइबर जागृति अभियान’ को अब देश के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार ए.आर. रहमान का भी साथ मिला है। सुकमा पुलिस की विशेष अपील पर ए.आर. रहमान ने आमजन के लिए साइबर जागरूकता से जुड़ा एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है।छत्तीसगढ़ पुलिस और राज्य शासन की पहल पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/reel/Dc7w97BC1r2/?stkn=cGRpejAwemI3ejFx

सुकमा पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई विशेष अपील पर ए.आर. रहमान ने यह संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है।अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के समन्वय एवं मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य साइबर सुरक्षा की जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

सुकमा पुलिस की अपील :-

OTP, PIN, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।

ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस को सूचना दें। सुकमा पुलिस का संदेश है— “साइबर जागरूक बनें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य से जुड़ें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *