पिथौरा कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

Uncategorized

पिथौरा। चंद्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में जनभागीदारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना विकास और छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पिथौरा महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

उन्होंने जनभागीदारी समिति को महाविद्यालय की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए प्रभावी पहल करने के निर्देश दिए।बैठक में पेयजल, स्वच्छता, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, अध्ययन कक्ष और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। विधायक ने कॉलेज परिसर के सौंदर्यीकरण तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि युवाओं का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास और कौशल उन्नयन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के विकास और छात्रहित से जुड़े कार्यों के लिए बजट एवं संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। शासन स्तर पर लंबित मांगों और प्रस्तावों को भी जल्द स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी, जनपद सदस्य सुशील भोई, विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, सुरेंद्र पांडेय और अनूप अग्रवाल, उद्योग प्रतिनिधि अमित अग्रवाल, कृषक प्रतिनिधि रेखराज साहू, पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि अजय डड़सेना, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल, पत्रकार राजा शुक्ला, प्राचार्य करुणा दुबे, सीमा अग्रवाल, डॉ. एस.एस. दीवान, डिगेश प्रधान सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *