बृजमोहन अग्रवाल ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, 140 हितग्राहियों को दी 21 लाख की सहायता

Uncategorized

रायपुर : 3 सितंबर।रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर अपने जनसेवा के संकल्प को मजबूत करते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक संबल प्रदान किया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 140 हितग्राहियों को लगभग 21 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।सांसद की इस पहल में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार, मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं भक्ति परंपरा को आगे बढ़ाने वाली रामायण मंडलियों, जसगीत मंडलियों और भजन मंडलियों को भी आर्थिक सहायता दी गई।

‘जनता की सेवा ही मेरा सर्वोच्च धर्म’ चेक वितरण कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोपरि धर्म है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची जनसेवा है। बच्चों की शिक्षा, मरीजों के बेहतर उपचार और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानी किसी बच्चे की उच्च शिक्षा में बाधा न बने और गंभीर बीमारी के कारण किसी जरूरतमंद को उपचार से वंचित न होना पड़े, यही उद्देश्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के पीछे है।लोक संस्कृति के पहरेदारों को भी मिला संबलबृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने वाली मंडलियों को भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

रामायण, जसगीत और भजन मंडलियों को मिली सहायता से ग्रामीण और सामाजिक स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को मजबूती मिलेगी।सांसद ने कहा कि ये मंडलियां केवल भजन-कीर्तन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में संस्कार, सामाजिक समरसता और हमारी सनातन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।मुश्किल वक्त में अभिभावक की तरह खड़े होते हैं सांसदसहायता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों और मंडली प्रतिनिधियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

हितग्राहियों ने कहा कि सांसद अग्रवाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और आवश्यकता पड़ने पर एक अभिभावक की तरह उनके साथ खड़े होते हैं।सांसद अग्रवाल ने सभी हितग्राहियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करते हुए भरोसा दिलाया कि जनसेवा का यह सिलसिला आगे भी पूरी ऊर्जा और संवेदनशीलता के साथ जारी रहेगा।

HNS24NEWS.COM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *