देवेंद्र नगर पुलिस की सट्टेबाजों पर कार्रवाई, सट्टा-पट्टी खिलाते आरोपी को दबोचा

Uncategorized

रायपुर। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने सट्टा-पट्टी खिलाने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, डॉट पेन और ₹1,200 नगद बरामद किया है। सट्टा पर्ची में ₹1,250 के हिसाब का उल्लेख मिला।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि त्रिमूर्ति नगर स्थित सुलभ शौचालय के पास सुदामा नामक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगाकर कागज-पेन से अंकों का खेल यानी कल्याण ओपन-क्लोज सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुदामा सेनापति (44), पिता अनंत राम सेनापति, निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन और नगदी रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
सुदामा सेनापति, उम्र 44 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति नगर, थाना देवेंद्र नगर, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *