रायपुर : दिनांक15/09/2019, गणेश चतुर्दशी के तीसरे दिन राजधानी रायपुर में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आयी हुई गणेश पंडालों की भव्य झांकियां निकाली जाती है। इसी तारतम्य में कल रात्रि राजधानी में श्रीगणेश विसर्जन की झांकियां निकाली गई, जो आज सुबह तक जारी रही।
रायपुर शहर में भ्रमण करने वाली श्रीगणेश विसर्जन झांकीयों का वरिष्ठ भाजपा नेता व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सिटी कोतवाली के निकट बने रायपुर स्वागत एवं प्रोत्साहन समिति के मंच से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। वे रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे तक वहां मौजूद रहकर अभिनंदन करते रहे। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी भी उनके साथ मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने गणेश की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों की जीवन को खुशहाल बनाने की प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा-यातायात व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों को बेहतर व्यवस्था के लिए हाथ मिलाकर धन्यवाद भी दिया।