रायपुर। अघरिया समाज सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवचरण पटेल ने कहा कि समाज को केवल प्रदेश या देश तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षा, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण को संगठन की भावी कार्ययोजना का केंद्र बताते हुए समाजबंधुओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।समारोह में सर्वसम्मति से देवचरण पटेल को अध्यक्ष, मोहन पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक पटेल को कोषाध्यक्ष, दुर्गाचरण पटेल को सचिव तथा कैलाश पटेल को सहसचिव चुना गया।

वहीं कौशल प्रसाद पटेल, डॉ. टिकम सिंह नर्मदा, केदार पटेल एवं राजेंद्र पटेल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।संरक्षक मंडल में डॉ. एम.एल. नायक, तेजराम नायक, रमेश नायक, डॉ. सीताराम पटेल, श्यामलाल नायक, धनेश पटेल, रजनी पटेल एवं लता चौधरी को शामिल किया गया। संगठन प्रभारी के रूप में कल्पना पटेल, सरिता पटेल, आशा पटेल, रुक्मणी नायक एवं मंजू पटेल को दायित्व सौंपा गया।मीडिया प्रकोष्ठ में डॉ. भूमिराज पटेल को मीडिया प्रभारी तथा मुनु दाऊ पटेल और प्रेमलाल पटेल को प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।
नितिन पटेल को सीए, प्रताप भानु पटेल को अंकेक्षण प्रभारी, आशीष नायक, मीना पटेल एवं पदमा चौधरी को सांस्कृतिक प्रभारी तथा क्षीरसागर नायक, रमेश पटेल एवं लोकनाथ पटेल को निर्माण प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा मंच में दिलीप नायक, हितेश नायक, डामदेव नायक, रजत नायक, निमेष पटेल एवं मृत्युंजय नायक को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नित्यानंद पटेल, उत्तर कुमार पटेल, मुकेश पटेल, तेजराम पटेल, कपिल देव नायक, डॉ. देव प्रसाद पटेल, मनोज नायक, नीला नायक, मीरा पटेल, दीप्ति पटेल, नवशीला नायक, लक्ष्मी पटेल, अन्नू भूमिराज पटेल, ललिता पटेल एवं प्रीति पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर के मीडिया प्रभारी एवं केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ. भूमिराज पटेल ने किया। उनके प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन ने पूरे समारोह को गरिमामय और अनुशासित स्वरूप प्रदान किया।