रायपुर। हिंदू संघर्ष समिति के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति आदेश के तहत डाँ. चौलेश्वर चंद्राकर हिंदू संघर्ष समिति में छत्तीसगढ़ के प्रदेश के महासचिव नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय महासचिव श्री अनूप पांडेय द्वारा जारी किया गया।डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने छात्र राजनीति से छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनाई।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान उन्होंने दिल्ली सहित प्रदेशभर में युवाओं को संगठित करने और नए छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वे मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में सक्रिय हैं।वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा दुर्ग संभाग के प्रभारी हैं। उन्होंने एम.ए., एम.फिल. और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है तथा गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।डॉ. चंद्राकर को वर्ष 2007 में छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अलंकरण समारोह में पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
वे झीरम घाटी नक्सली हमले में गोली लगने से घायल भी हुए थे। डाँ. चौलेश्वर चंद्राकर हिंदू संघर्ष समिति में छत्तीसगढ़ के प्रदेश के महासचिव नियुक्त होने पर डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सनातन संस्कृति की पावन भूमि है। उन्होंने कहा कि यह भगवान श्रीराम का ननिहाल, माता कौशल्या की जन्मभूमि तथा ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है। इसी भावना के साथ वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।