आरंग में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.92 लाख नकद जब्त

Uncategorized

रायपुर/आरंग। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चार आदतन जुआरी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रसनी बोरिद पुल के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना आरंग पुलिस ने मौके पर दबिश दी और छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में सामने आया कि नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी और तरुण चन्द्राकर आदतन जुआरी हैं। पुलिस के अनुसार ये लंबे समय से अपने साथियों के साथ छिपकर जुआ खेलते थे। इनके विरुद्ध थाना आरंग में पहले भी मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने अपनी गतिविधियां जारी रखीं।

गिरफ्तार आरोपी:पुरुषोत्तम जोशी (62), बस स्टैंड आरंगदौलत राम लोधी (39), केवसी पारा आरंगअनिल कुमार साहू (35), गिधवातरुण चन्द्राकर (30), रसनीओंकार चन्द्राकर (42), बोडरानवल किशोर शर्मा (40), सुमन कॉलोनी आरंगपुलिस ने जब्त नकदी को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *