बस्तर :बस्तर पुलिस में करोड़ों के वेतन घोटाले की चर्चा, एसपी कार्यालय के 3 कर्मचारी गिरफ्तार। बस्तर पुलिस महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वेतन भुगतान में करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में जगदलपुर स्थित एसपी कार्यालय में पदस्थ तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।सूत्रों के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन वेतन ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान अपने और कुछ अन्य विभागीय कर्मचारियों के खातों में निर्धारित वेतन से कई गुना अधिक राशि स्थानांतरित कर रहे थे।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और कार्रवाई की। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा पिछले तीन दिनों से इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।
SP शलभ ने बताया है कि उन्होंने स्वयं जांच की निगरानी करते हुए वित्तीय लेन-देन के दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल कर कथित घोटाले के तार जोड़े। 2 सालों से 2 करोड़ का घोटाला कर्मचारी गिरीश और अन्य ने किया। तगड़ा कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। SP ने यह भी बताया कि गिरीश और अन्य ने मिलकर कई लोगों के अकाउंट में रुपए डालते थे।
गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को बस्तर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस मामले के जरिए स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति, चाहे वह विभाग का कर्मचारी ही क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा।हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर बस्तर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है ।
इससे साफ है किSP शलभ सिंह ने पुलिस की अंदरूनी जांच और कार्रवाई काफी सख्त रही है, और यह जीरो टॉलरेंस नीति का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है।