स्कूटी में भरकर ले जा रहा था 42 पौवा शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; 23 हजार से अधिक की जब्ती : मोहल्ला मानपुर

Uncategorized

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 पौवा देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है। कुल जब्ती की कीमत 23,360 रुपये आंकी गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल तथा एसडीओपी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध नशे और शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान अंबागढ़ चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर क्षेत्र से गुजर रहा है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदेही सीताराम साहू निवासी गुंडरदेही को रोककर तलाशी ली, जहां उसके कब्जे से 42 पौवा ‘शोले’ देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। शराब को स्कूटी के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।नशा कारोबारियों में मचा हड़कंपअंबागढ़ चौकी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जय कुमार सोनवानी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अमन नायक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारती माण्डले सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर अवैध शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *