रायपुर। हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्जा एजाज बेग ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर-01 के अनुसार हज 2027 की आवेदन प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र किए जाने की संभावना है।मिर्जा एजाज बेग ने कहा कि जो भी लोग वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं, वे अभी से अपना मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक या उससे अधिक होना अनिवार्य रहेगा, ताकि हज आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदक समय पर आवेदन प्रस्तुत कर सकें।उन्होंने नए पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों को विशेष सलाह देते हुए कहा कि पासपोर्ट में अपना सरनेम/लास्ट नेम अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं और संबंधित कॉलम को खाली न छोड़ें।हज कमेटी ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर अथवा दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क कर सकते हैं।