कवर्धा में विकसित हो रही नई वन संपदा, हजारों हेक्टेयर में हुआ वृक्षारोपण

Uncategorized

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा कवर्धा परियोजना मंडल में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों में लगभग 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में 25 लाख सागौन पौधों का रोपण किया गया है।

इसके अलावा स्थानीय प्रजातियों एवं उन्नत किस्म के नीलगिरी पौधों का भी रोपण कर जैव विविधता और वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।वन विभाग के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता और सतत निगरानी के कारण पौधों की जीवित रहने की दर 80 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। यह पहल भविष्य में वन संपदा, रोजगार सृजन, कार्बन अवशोषण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश की वन अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *