सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत आज से: 10 जून तक प्रदेशभर में लगेगा समाधान का महाअभियान

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए आज से “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत हो रही है। यह व्यापक अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में चलेगा, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़े स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की असली पहचान है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध हों।

पहले चरण में लंबित मामलों पर फोकस :-

अभियान शुरू होने से पहले ही 30 अप्रैल तक सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

इनमें प्रमुख रूप से:—नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे राजस्व मामलेमनरेगा मजदूरी के लंबित भुगतानहितग्राही योजनाओं की लंबित राशिआय, जाति और निवास प्रमाण पत्रबिजली, ट्रांसफार्मर और पेयजल समस्याएंसाथ ही पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।

गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविरसुशासन तिहार के तहत :—

ग्रामीण क्षेत्रों में 15–20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविरशहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर आयोजनमौके पर आवेदन स्वीकार और तत्काल लाभ वितरणअधिकतम एक महीने के भीतर आवेदन का निराकरणशिविरों में योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, जनता से सीधा संवादअभियान के दौरान मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी शिविरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

CM का औचक निरीक्षण,

सीधे लेंगे फीडबैक

मुख्यमंत्री स्वयं जिलों का दौरा कर :—

विकास कार्यों का औचक निरीक्षणहितग्राहियों से सीधा फीडबैकजिला स्तरीय समीक्षा बैठकेंनिरीक्षण के बाद वे प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी साझा करेंगे और जनता से सुझाव भी लेंगे।

जन आंदोलन बनाने की तैयारी:-

अभियान को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क विभाग और जिला प्रशासन को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल, प्रिंट और स्थानीय माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।

कुल मिलाकर, “सुशासन तिहार 2026” को सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनभागीदारी के बड़े अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *