बड़ी खबर : भोपाल विधानसभा में गूंजेगी युवा नेतृत्व की आवाज, देश के सबसे कम उम्र के विधायक देंगे संबोधन

Uncategorized

रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 30 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में देशभर के सबसे कम उम्र के विधायक एक मंच पर एकत्र होंगे। इस आयोजन में युवा जनप्रतिनिधि अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे, जिससे लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और मजबूत होगी।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का भी प्रतिनिधित्व होगा।

राज्य के मंत्री गजेंद्र यादव को इस आयोजन के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। वे 28 मार्च को भोपाल के लिए रवाना होंगे।दो दिवसीय इस आयोजन में युवा विधायकों के संबोधन के साथ-साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है, वहीं इसे देश में उभरते युवा नेतृत्व के लिए एक सशक्त मंच माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *