बीजापुर : दिनांक 04.01.1983 को पुलिस सेवा में आरक्षक के पद पर प्रेमलाल साहू जिला बस्तर में नियुक्त हुये । 16 वर्ष तक जिला बस्तर में अपनी सेवा उपरान्त जिला कांकेर स्थानांतरण हुआ । जिला कांकेर में 07 वर्ष की सेवा उपरान्त जिला कांकेर में प्रआर से सउनि के पद पर पदोन्नति होकर जिला बीजापुर आमद आये । जिला बीजापुर में धुर नक्सली प्रभावित थाना पामेड़ एवं कुटरू में पदस्थ रहे । रक्षित केन्द्र बीजापुर में केस शाखा का कार्य सम्पादित किये । दिनांक 31.8.2019 को अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने उपरान्त सेवा निवृत्त हुये । प्रेमलाल साहू का दिनांक 03.09.2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया । साहू कर्तव्य निष्ठ एवं लम्बी सेवा के अधिकारी रहे है । विभाग इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।
सम्मान समारोह में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसेगढ़ खोमन सिन्हा द्वारा श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एसडीओपी फरसेगढ़ खोमन सिन्हा, रक्षित निरीक्षक सतीश ध्रुर्वे, निरीक्षक उमेश मिश्रा, प्रभारी मुख्य लिपिक, स्टेनो एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं स्टॉप मौजुद रहे l