Mumbai : अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से चांदी-सोने में आज 13 मार्च को गिरावट आयी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,748 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 12 मार्च को सोना 1,60 लाख रुपए प्रति 10g की दर से बिका था।
इसी तरह चाँदी की क़ीमत साढ़े आठ हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर दो लाख साठ हज़ार रुपये रही।।।