विधासभा बजट सत्रप्रश्नकाल : प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी

Uncategorized

रायपुर : 11 मार्च 2026 के दिन विधानसभा बजट सत्रप्रश्नकाल प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक विक्रम उसेंडी ने उठाया कांकेर ज़िले अंतर्गत जर्जर पुल पुलियों के निर्माण की स्वीकृति का मुद्दा????निर्माण कब तक होगा क्योंकि पुलिया काफी सकरा है और अब डेमेज हो गए है रेलिंग भी नहीं हुई है? कया इसकी वजह से दुर्घटनाएं घटित हुई है? हा तो किस तरीके की व्यवस्था की गई है?*उप मुख्यमंत्री अरुण साव*यह काफी महत्वपूर्ण रोड है जो कांकेर जिले से भानुप्रतापपुर पखांजूर की ओर जाति है। यह सही है कि आज की अवधि तक यह कार्य पूरा करना चाहिए था। जो कि अनुबंधक के चले जाने की वजह से नहीं हो पाया है अब तक 134 में से 114 नग पुल पुलियों का काम किया गया है। जो अनुबंध में शामिल था उसका निर्माण नहीं किया गया है।उसके खिलाफ उच्च न्यायाल में मामला लंबित है 11 पुल पुलिए सकरे है लेकिन विभाग ने उसे ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की है। सड़कों की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को पत्र भी लिखा है। मंत्री जी ने निर्माण की घोषणा की है बजट में शामिल है।1 पुल का काम अप्रैल तक पूरा हो जायेगा दूसरे के कार्य में भी हम लगे हुए है कार्य में लगे है जल्द ही हम चाहते है कि यह निर्माण हो जाए।

विधायक उमेश पटेल :- क्या अभी तक कोई दुर्घटना नहीं हुई है।*अरुण साव*दुर्घटना की संभावना बनी रहती है लेकिन विभाग उसके लिए कार्य कर रहे है अब तक दुर्घटना हुई नहीं है। अनुबंधक चला गया है इसलिए निर्माण नहीं हुआ।शासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।*विधायक*77/2 जो सड़क है वहां 5 घटना हो चुकीहै,30अप्रैल,11नवंबर,दिसम्बर,ऐसे 5 घटनाएं है। लगातार दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन विभाग के उत्तर में कुछ भी नहीं हुआ है यह कहना यह गलत जानकारी है।*आसंदी*जो भी जानकारी है वो आप उपलब्ध करा दीजिए।*विधायक*दुर्घटना स्थल पर हुई है इन्हें स्वीकार तो करना चाहिए मैं यह पूरी जानकारी पटल पर रखना चाहता है।*आसंदी*जो ठेकेदार कार्य नहीं कर पा रहे उन्हें ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए।*मंत्री*थाने से दुर्घटना होने की जानकारी नहीं आई है लेकिन मैं आपकी बात को स्वीकार करता हु।मैने शुरू से स्वीकार किया है महत्वपूर्ण रोड है इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *