Patna : बिहार की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज यानी 8 मार्च, रविवार को दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामेंगे।
शनिवार को निशांत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें भविष्य की रणनीति और संगठन विस्तार पर गहन चर्चा हुई। जेडीयू खेमे में निशांत के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि जॉइनिंग के बाद वह पूरे बिहार में एक राजनीतिक यात्रा पर निकलेंगे।
इन सबके बीच राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि निशांत की लॉन्चिंग के लिए ‘8 मार्च’ का ही चयन क्यों किया गया? इसके पीछे नीतीश कुमार की सोची-समझी सोशल इंजीनियरिंग और ‘महिला वोट बैंक’ के प्रति उनके अटूट विश्वास को मुख्य वजह माना जा रहा है।