छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में सफलतापूर्वक हुआ मतदाता सत्यापन कार्यक्रम लांच

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 1 सितंबर 2019,छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की विधिवत लांचिंग की गई । सफलता पूर्वक ढंग से आयोजित मतदाता सत्यापन कार्यक्रम केअवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने अपने जिले सहित तहसील स्तर,खंड स्तर पर और मतदाता सेवा केंद्रों में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की विधिवत लॉन्चिंग कराई ।स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों ने सभी वर्ग के मतदाताओं को जागरूक करने की अहम भूमिका निभाई और लोगों को मतदाता होने का सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया।छत्तीसगढ़ राज्य में आज 1 सितंबर से शुरू हुए मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूक मतदाताओं ने मतदाता सेवा केंद्रों में उत्साह पूर्वक पहुंचकर अपने मतदाता होने का सत्यापन कराया।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जो 1 सितंबर से शुरू हुआ है वह आगामी 15 अक्टूबर 2019 तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *