भाजपा का बड़ा दांव: राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित, महिला आयोग की सदस्य को मिला भरोसा, सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

Uncategorized

रायपुर : 03 मार्च 2026,छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा ने अहम फैसला लेते हुए राज्यसभा के लिए महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी के इस निर्णय को महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।भाजपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लक्ष्मी वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में प्रदेश की आवाज मजबूती से उठाएंगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने समर्पित और अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताया है।राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, भाजपा का यह फैसला संगठनात्मक संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व को मजबूती देने की रणनीति का हिस्सा है।

अब सबकी नजरें आगामी राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जहां लक्ष्मी वर्मा का नाम औपचारिक रूप से नामांकन के साथ आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *