महात्मा गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण … विधायक बैकुण्ठपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ

Chhattisgarh

कोरिया : के. आर गिरी की रिपोर्ट       बैकुंठपुर : दिनांक 27अगस्त2019, कोरिया कलेक्ट्रेट परिसर में मोर बापू (महात्मा गांधी) की प्रतिमा का अनावरण बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव के द्वारा किया गया।

कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह की मंशा अनुसार उनकी देखरेख में आज कलेक्ट्रेट परिसर प्रांगण में “मोर बापू” महात्मा गाँधी की प्रतिमा शोभायमान हुई।

समारोह में बैकुंठपुर विधायक अंबिका सहदेव के मुख्य आतिथ्य में जिला कलेक्टर कोरिया , पुलिस कप्तान जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिकारी कर्मचारियों  और नागरिकों की उपस्थिति में मोर बापू (महात्मा गांधी) के प्रतिमा का अनावरण  तत्पश्चात प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन में विधायक  अंबिका सिंहदेव, जिला कलेक्टर डोमन सिंह, कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी  तूलिका प्रजापति तथा अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

कोरिया कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि उनकी पूर्व इच्छा थी उन जगहों में, कलेक्टर परिसरों में जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा ना हो वहां वे महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित कराएंगे और यह मौका मिला जब उन्होंने कोरिया जिले कलेक्टर परिसर में अपने इस सपने को साकार किया व होते हुए देखा। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारियों एवं  कोरिया जिला वासियों की नजर बापू की प्रतिमा की ओर जाएगी तो वे एक नई ऊर्जा से स्वफूर्त भर जाएंगे।

कलेक्टर परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने प्रसन्न जाहिर करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा उस विशिष्ट जगह पर लगा है जहां जिले भर के लोग और जिले भर के अधिकारी पहुंचते हैं जब वे इस प्रतिमा को देखेंगे तो उनके मन में गांधी जी के विचारों के प्रति सम्मान होगा और गांधीजी की मंशा जो भारत वर्ष के लिए थी उसके अनुरूप वह अपने कार्य क्षेत्र में कार्यबोध के साथकार्य करेंगे, इसी प्रकार अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले नागरिक भी गांधीजी की प्रतिमा को देखकर भारतवर्ष के संविधान अनुरूप अपने समस्याओं के निवारण के प्रति आश्वस्त होने का भाव लेकर जाएंगे। नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कोरिया, पुलिस कप्तान कोरिया, एवं जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिले के तमाम अधिकारी गण समारोह में शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *