तिल्दा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 60 पौवा देशी मसाला शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर/तिल्दा, 27 जनवरी 2026।तिल्दा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर पालिका गार्डन के पीछे तिल्दा में दो युवक बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर दो बोरियों में अवैध शराब भरकर बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों आरोपी शराब और स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

मौके पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 60 पौवा देशी मसाला शराब एवं बिना नंबर की स्कूटी को जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान परिवहन विभाग से स्कूटी का पंजीयन नंबर प्राप्त हुआ। स्कूटी क्रमांक CG 04 QD 4895 के वाहन स्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:—1. देवेन्द्र साहू, पिता हेमलाल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहभट्ठा पारा, नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।2. दुर्गेश देवदास, पिता यशवंत देवदास, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *