माओवादी शीर्ष नेतृत्व का सरेंडर नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Uncategorized

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री @Vishnu Deo Sai ने माओवादी संगठन के महासचिव एवं पोलित ब्यूरो मेंबर थिप्परी तिरुपति (देवजी) तथा सीसीएम संग्राम के तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण को नक्सल-विरोधी अभियान की ऐतिहासिक और बड़ी सफलता बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व का सरेंडर यह स्पष्ट संकेत है कि केंद्र और राज्य सरकार की सख्त नीति, सटीक रणनीति और सुरक्षा बलों के अथक परिश्रम का असर अब निर्णायक रूप से दिखाई दे रहा है। यह केवल एक आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि नक्सलवाद की जड़ों पर किया गया सीधा प्रहार है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के दृढ़ संकल्प के चलते देश में नक्सल उन्मूलन की दिशा में अभूतपूर्व सफलता मिल रही है।

“नक्सलमुक्त भारत” का जो संकल्प लिया गया है, वह निश्चित रूप से पूरा होगा और छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक परिवर्तन का अग्रदूत बनेगा।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास और विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है। जिन क्षेत्रों में कभी भय और हिंसा का माहौल था, वहां अब शांति, विकास और आत्मविश्वास का वातावरण निर्मित हो रहा है।उन्होंने विश्वास जताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के अंत की शुरुआत है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह नक्सलमुक्त राज्य बनकर देश के सामने एक नई मिसाल पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *