आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , 03 गैरजमानतीय प्रकरण पंजीबद्ध, कुल 39.78 BL देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त

Uncategorized

रायपुर : आबकारी टीम रायपुर की कार्यवाही , 03 गैरजमानतीय प्रकरण पंजीबद्ध, कुल 39.78 BL देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता , कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 07/02/2026 को अवैध रूप से मदिरा विक्रय /धारण किए हुए पाए जाने पर ग्राम पारागांव थाना गोबरा नवापारा में आरोपिया मानकी तारक W/O विष्णु तारक से 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले एवं आरोपी काशी सोनकर S/O गोपाल सोनकर से 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले एवं दिनांक 08/02/2026 को नगर पालिका नवापारा थाना गोबरा नवापारा में आरोपी तरुण साहू S/O स्व. नारायण साहू के कब्जे से 25.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 3.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा मैकडॉवेल no. 01 जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे , आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख एवं आबकारी आरक्षक विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *