रायपुर : सिरपुर के पुरातात्विक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दृष्टि से जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा आयोजित सिरपुर महोत्सव 2026 में हमारे शहर की कथक नृत्यांगना आशना दिल्लीवार ने शिव स्तुति एवं गंगा अवतरण की कथा का शानदार प्रदर्शन किया एवं खूब तालिया बटोरी ।
आशना ने इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से विद की शिक्षा ग्रहण की है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी आशना ने विभिन्न शासकीय एवं प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर कथक की मनमोहक प्रस्तुतिया दे चुकी है।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा 3 दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन दिनांक 1 से 3 फरवरी तक किया गया।