राजनादगॉव : रेल सुरक्षा बल पोस्ट, राजनांदगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान द्वारा निर्माणाधीन रेल सुरक्षा बल पोस्ट भवन का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाई गई कमियों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके पश्चात रेल सुरक्षा बल पोस्ट एवं कार्यालयीन अभिलेख एवं रजिस्टरों की जांच की गई तथा उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व सही इंद्राज हेतु निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अवसर पर उपस्थित सभी बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें बल सदस्यों की समस्याएं (ग्रिवेन्स) सुनी गईं तथा कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रेलवे सुरक्षा ल की आधुनिक कार्यप्रणाली आर.एस.एम.एस. (RSMS) के नियमित संचालन, इसके समुचित ज्ञान एवं अभ्यास सुनिश्चित कराने तथा NCRB के विभिन्न टूल्स—CrPI, CrMAC, NAFIS एवं NCRC—के नियमित उपयोग एवं अभ्यास हेतु सभी अधिकारी व बल सदस्यो को आदेशित किया गया।
महोद्य द्वारा राजनांदगांव स्टेशन निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या 12810 के अनुरक्षण दल की चेकिंग की गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
उक्त आकस्मिक निरीक्षण से रेल सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं सतर्कता को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।