रायपुर : अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।



अभियान कार्यवाही के दौरान चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्धों के विरूद्ध थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह में कुल 62 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है।
अपराधिक, शरारती एवं उपद्रवी तत्वों को हाजिर कर सख्त हिदायत दी गई है कि वे लोग किसी प्रकार का बदमाशी ना करें एवं अपराधों से दूर रहे अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।