बसंतपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई,सोशल मीडिया में वायरल विडियों के आधार पर वाहन मालिको एवं चालको के विरूद्व पुलिस ने किया FIR : थाना प्रभारी एमन साहू

Uncategorized

बसंतपुर : जिला राजनांदगांव थाना बसंतपुर का मामला। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि सोशल मीडिया साईड, इंस्टाग्राम में विडियों वायरल हुआ है जिसे देखने पर वाहन क्रमांक 01. क्रेटा क्रमांक सी.जी. 04/क्यू0जे0/9800 02. जीप्सी क्रमांक आर0जे0/141/सी/1151 03. जीप्सी क्रमांक पी0बी0 47/डी./6347 04. स्कार्पियों क्रमांक सी.जी./04/पी.सी./6347 05. क्रेटा क्रमांक सी.जी./08/ए.एम./5001 06. कार क्रमांक सी.जी./04/एच.क्यू./2762 के चालको के द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करते हुए लोक मार्ग पर वाहन को उतावलेपन में चलाया जा रहा है तथा वाहन में बैठे कुछ नाबालिक बच्चे वाहन के अंदर व बाहर डॉस कर रहे है। इस प्रकार वाहन चालको एव वाहन मालिको के द्वारा नाबालिक बच्चो को बैठाकर लापरवाही पूर्वक व खतरनाक ढंग से वाहन चालन कर रहे है। जिससे आम लोगो की जान को खतरे में डालना पाये जाने से वाहन चालको के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 611/2025 धारा 281, 285 भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 182(1)(क) के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0) के दिशा निर्देश पर वाहन चालको की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर एवं यातायात निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में वाहन क्रमांक 01. क्रेटा क्रमांक सी.जी. 04/क्यू0जे0/9800 02. जीप्सी क्रमांक आर0जे0/141/सी/1151 03. जीप्सी क्रमांक पी0बी0 47/डी./6347 04. स्कार्पियों क्रमांक सी.जी./04/पी.सी./6347 05. क्रेटा क्रमांक सी.जी./08/ए.एम./5001 के चालको एवं वाहन मालिको को पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त उक्त वाहन को जप्त कर वाहन चालको को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। प्रकरण में अन्य 01 वाहन चालक की गिरफ्तारी शेष है। नाबालिक बच्चों एवं परिजनों को दी गई समझाइए :-


राजनांदगांव पुलिस की अपील : पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा नाबालिक बच्चों की काउंसलिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पृथक से की गई, बच्चो को एक ज़िम्मेदार नागरिक की सिविक रेस्पोंसिबिलिटी निभाने हेतु तथा भविष्य ऐसे घटना दुबारा ना करने हेतु समझाइश भी दी गई। अभिभावकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना के संभावनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति ना करने की सख्त हिदायत दी गई। औरभविष्य में भी ऐसे जनसहयोग की अपेक्षा रखते हुए, राजनंदगांव पुलिस उन सभी का धन्यवाद देती है जिनके माध्यम से ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में लाया गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, निरीक्षक नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव,कुश बघेल, प्रवीण मेश्राम, राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

* राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
संज्ञान में आते ही लिया त्वरित एक्शन।

*सोशल मीडिया में वायरल विडियों के आधार पर वाहन मालिको एवं चालको के विरूद्व पुलिस ने किया FIR.
*पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बच्चो की की काउंसलिंग।
* वाहन चालको के द्वारा लोग मार्ग पर लापरवाही पूर्वक व खतरनाक ढंग से वाहन चलाते पाया गया।
* 06 वाहन मालिको एवं चालको के विरूद्व बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर की गई कार्यवाही।
*कार रेंटल प्रतिष्ठानों को भी पुलिस ने लिया घेरे में।
* घटना में प्रयुक्त 05 वाहनो को पुलिस ने किया जप्त।
* वाहन में सवार नाबालिक बच्चो व परिजनों को यातायात नियमो का जानकारी देते हुए आवश्यक समझाईश दिया गया।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *