जांजगीर चांपा . चंद्रपुर नगर के हारिये हॉस्पिटल में लगा सील झोला छाप डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा – चंद्रपुर नगर के हारिये हॉस्पिटल में लगा सील झोला छाप डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार कि शाम शासन का डंडा एक झोलाछाप डॉक्टर के बड़े से अस्प्ताल में पड़ा।जिसको कि किसी प्रकार कि डिग्री या कुछ भी कागजात नही होने की स्थिति में सील कर दिया गया।इससे पहले भी इस अस्पताल में कई बार मौखिक कार्यवाही हो चुकी थी शासन का।पर यहाँ हमेशा शासन कि बातो को अनदेखा कर दिया जाता था।इस अस्पताल में बाकायदा मरीजो को भर्ती करके दस बिस्तर का अस्प्ताल संचालित हो रहा था।कल शाम से देर रात तक इस अस्पताल में कार्यवाही करते हुए तहसीलदार  सिद्धारत अनंत।डभरा बी एम ओ  माधुरी चंद्रा।चंद्रपुर थाना प्रभारी  राकेश कुमार भोई ने अवैध रूप से रखि दवाई।एक्सरे मशीन।खून जांच मशीन।लेपटॉप।दाँतो कि मशीनों को तथा एक मेडिकल स्टोर और अस्पताल को शील कर दिया।बताया जाता है इस अस्पताल में कई लोगो कि मौत भी हो चुकी थी।शासन को बड़े दिनों से इस अस्प्ताल को जांच करके कड़ी कार्यवाही करने कि योजना थी।क्योंकि शिकायत बहुत ज्यादा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *