पुलिस भर्ती परिणाम : लिस्ट देखें…

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के परिणाम आ चुके हैं। आरक्षक भर्ती परिणाम लिस्ट देखें:-

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के अनुसार, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 के लिए रायपुर रेंज में दो समितियों का गठन किया गया था। भर्ती केन्द्र-1, रायपुर में जिला रायपुर हेतु डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर जिला की अध्यक्षता में समिति बनाई गई।

इसी प्रकार, भर्ती केन्द्र-2 धमतरी में जिलों धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, पीटीएस माना, रेल रायपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी एवं एमटीपुल पुलिस मुख्यालय रायपुर हेतु श्री सूरज सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक धमतरी जिला की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 अंतर्गत परीक्षा केन्द्र-1 रायपुर के तहत जिला रायपुर तथा केन्द्र-2 धमतरी में जिलों धमतरी, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, पीटीएस माना, रेल रायपुर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी एवं एमटीपुल पुलिस मुख्यालय रायपुर में विज्ञापित पदों के अनुसार प्रथम चरण में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जाँच, शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 27.11.2024 से 17.01.2025 तक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर एवं पुलिस लाइन रूद्री धमतरी में अलग-अलग तिथियों में किया गया।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 अंतर्गत प्रथम चरण में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा दिनांक 14.09.2025 को किया गया।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 अंतर्गत आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) संवर्ग के ट्रेड टेस्ट का आयोजन 17.11.2025 से 19.11.2025 तक किया गया।

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 अंतर्गत विज्ञापित पदों की पूर्ति हेतु चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर द्वारा चयन/प्रतीक्षा सूची अनुमोदित किए जाने उपरांत, आज दिनांक 09.12.2025 को संलग्न सूची अनुसार चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जाती है।

उल्लेखनीय है कि आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रायपुर रेंज के सभी 09 इकाईयों में स्वीकृत 1237 आरक्षक पदों के विरुद्ध परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें –
जिला रायपुर में 559 आरक्षक
जिला बलौदाबाजार में 98 आरक्षक
जिला धमतरी में 108 आरक्षक
जिला गरियाबंद में 186 आरक्षक
जिला महासमुंद में 92 आरक्षक
पीटीएस माना में 20 आरक्षक
रेल रायपुर में 109 आरक्षक
नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में 17 आरक्षक
एम0टी0पुल पुलिस मुख्यालय रायपुर में 48 आरक्षक
-के स्वीकृत पदों के अनुसार चयन किया गया है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कुल 1,237 आरक्षकों में से 378 महिला अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक चयन प्राप्त किया है, जो रायपुर रेंज में महिला भागीदारी को सशक्त रूप से दर्शाता है।

इसी प्रकार, आरक्षक मोटर वाहन चालक एवं अन्य ट्रेड आरक्षक पदों हेतु रायपुर रेंज के समस्त इकाईयों में कुल 85 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिससे पुलिस बल की गतिशीलता, तकनीकी दक्षता तथा परिचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *