लुट के आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uncategorized

बसंतपुर : दिनांक 25.11.2025, मोहारा महालक्ष्मी मार्केट के पास फल दुकान का संचालन करता है, दिनांक 25 11 2025 के दोपहर के लगभग 02ः00 बजे के करीब स्कुटी सवार दो व्यक्ति इसके दुकान में फल खरीदने के लिए रूके जो फल खरीदने के बहाने दुकान में आए और पैसा मागने लगे पैसा नहीं देने पर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे धारदार चाकु को इसके गर्दन के पास रखकर गल्ले मे रखे नगदी रकम लगभग 4500 रूपये को लुट कर भाग गयेे जिस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 554/25 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया।

        प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा0पु0से0), पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देश प्राप्त होने पश्चात निरीक्षक एमन साहू , थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गणों के निश्चित ठिकानों में दबिश देकरआरोपीं 01. सुरज सिंह पिता सुरेश ठाकुर उम्र 20 साल निवासी बंगाली चाल थाना बसंतपुर राजनांदगांव 02.आदित्य यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 21 साल निवासी बंगालीचाल थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया। व लुट में प्रयुक्त स्कुटी को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।आरोपी का न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।                     
    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि नरेश सार्वा,सउनि मनमोहन साहु, प्र0आर0 दीपक जायसवाल, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, आशीष परिहार,रूपेंद्र वर्मा, राजेश बन्देश्वर एवं  पेट्रोलिंग की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *