रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर इंडिया फाइनल में पहुंचा

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर, 17 मार्च। कप्तान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की विस्फोटक पारी के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने बुधवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लेजेंड्स को 12 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंडिया लेजेंडस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर वेस्टइंडीज को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। फाइनल में अब इंडिया लेजेंडस का सामना रविवार को श्रीलंका लेजेंडस और दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इंडिया लेजेंडस से मिले 219 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज लेजेंडस का पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर ही विलियम पर्किंस (9) के रूप में गिरा गया। इसके बाद डवैन स्मिथ (63) ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया और विंडीज के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। स्मिथ ने नरसिंह डोनरेन (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को इरफान पठान ने स्मिथ को आउट करके तोड़ा। इरफान ने स्मिथ को यूसुफ पठान के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने 36 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। स्म्थि के आउट होने के बाद प्रज्ञान ओझा ने अगले ही ओवर में किकि एडवडर्स को स्टंप्स कराके खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। 120 रन पर अपने तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान ब्रायन लारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। लारा और डोनरेन ने चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी करके विंडीज को मैच में बनाए रखा। टीम को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी। डोनरेन ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। लारा ने 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के के सहारे 46 रन बनाए। इंडिया लेजेंडस के लिए विनय कुमार को दो और इरफान पठान, मनप्रीत गोनी तथा प्रज्ञान ओझा को एक-एक विकेट मिले। इससे पहले, कप्तान सचिन तेंदुलकर (65) और युवराज सिंह (20 गेंदों पर 1 चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन) की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया लेजेंड्स ने तीन विकेट पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया और विंडीज को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 206 रनों पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया को वीरेंद्र सहवाग (35) और तेंदुलकर ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़कर विस्फोटक शुरुआत दी। सहवाग को टिनो बेस्ट ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। सहवाग ने 17 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का जड़ा। सहवाग के पवेलियन लौटने के बाद सचिन ने मोहम्मद कैफ (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की। कैफ ने 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। कैफ को नागामूटू ने आस्टिन के हाथों कैच कराया। हालांकि कप्तान सचिन ने एक छोर संभाले रखा और इस सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। सचिन 42 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह सीमा रेखा पर बेस्ट की गेंद पर किकि एडवडर्स के हाथों लपके गए। कैफ और सचिन के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की ही साझेदारी हो पाई। इसके बाद यूसुफ पठान ने 20 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन और युवराज सिंह ने 20 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लेजेंड्स को तीन विकेट पर 218 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। वेस्टइंडीज लेजेंडस के लिए टीनो बेस्ट ने दो और रेयान आस्टिन ने एक विकेट लिया।

Continue Reading

भाजपा ने पूरे प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री के सैकड़ों पुतले फुके

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद मृत्यु हो गयी थी। ये मृत्यु नही बल्कि सामूहिक हत्या के आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता है।जिसके चलते प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में सभी मंडलों […]

Continue Reading

थाना खमतराई क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रा -10 का जखीरा बरामद 05 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर शहर में नाबालिग बच्चों व युवा वर्ग के व्यक्तियों द्वारा नशीली दवाईयों का सेवन कर नशे के गिरफ्त में आने की सूचनायें प्राप्त होने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं […]

Continue Reading

भाजयुमो का आक्रमक मोड चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ पीएससी में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रमक मोड में आ गया हैं। आने वाले दिनों में भाजयुमो चरणबद्ध आंदोलन धरना प्रदर्शन और विशाल हस्ताक्षर अभियान चला कर प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित […]

Continue Reading

हिन्द सेना के प्रदेश महामंत्री बने अजीत पाण्डेय

रायपुर: देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रियता एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रहित में समर्पित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ पल्लवी शुक्ला जी की अनुशंसा पर चन्द्रपुर (बालपुर) निवासी अजीत पाण्डेय को *छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग प्रदेश महामंत्री* पद पर नियुक्त किया गया है! […]

Continue Reading

मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो

रायपुर, 17 मार्च, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी टी 20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के खेले जा रहे मैचों के दौरान दर्शकों की संख्या स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो। खेल के दौरान […]

Continue Reading

धरमलाल कौशिक मोदी-शाह को कहें कि वो भेदभाव की नीति छोड़ दें : शैलेश

रायपुर/16 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक मोदी को कहें कि वो देश में भेदभाव फैलाने की नीति छोड़ दें। धरमलाल कौशिक अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कहें कि देश को एक देश की तरह देखें। बिहार चुनाव हो रहा था तब उस […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बठेना में 5 लोगों की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी

रायपुर ! शांति का टापू कहा जाने वाला छत्तीसगढ़ आज ,कांग्रेस सरकार के कुशासन में अपराध गढ़ बन गया है । प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नहीं बचा , जहां पर हत्या ,अपहरण ,लूट और बलात्कार की घटना ना हो रही हो। समाज का सारा वर्ग चाहे वह व्यापारी हो ,महिला हो, बच्चे हो, […]

Continue Reading

होली से पहले अवैध शराब तस्करों की तैयारी पूरी : केदार कश्यप

रायपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्कर होली से पहले अवैध शराब खपत करने में लगे हैं। इस पूरे कारोबार में किसका सहयोग है किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से ही अवैध शराब कारोबारी पूरे छत्तीसगढ़ में अपना साम्राज्य फैला […]

Continue Reading

राज्यपाल ने मनोज कुमार त्रिवेदी एवं  धनवेन्द्र जायसवाल को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई

रायपुर, 16 मार्च 2021/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी एवं  धनवेन्द्र जायसवाल को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य सूचना आयुक्त  एम. के. राउत, […]

Continue Reading