रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज : बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर द. अफ्रीका लेजेंड्स सेमीफाइनल में

रायपुर, 15 मार्च। एंड्रयू पुटिक (नाबाद 84 रन, 54 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का)  और मोर्ने वान  विक ((नाबाद 69 रन, 62 गेंद, 9 चौके)  के बीच हुई 161 रनों की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स ने सोमवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराकर अनएकैडमी रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है।  उसके खाते में छह  मैचों से चार जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं। उसने श्रीलंका लेजेंड्स (20 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर) और इंडिया लेजेंड्स (20 अंक) के बाद तीसरे स्थान रहते हुए लीग स्तर का समापन किया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी, इसका फैसला मंगलवार को इंग्लैंड लेजेंड्स (12 अंक) और वेस्टइंडीज लेजेंड्स (8 अंक) के बीच होने वाले मुकाबले के बाद हो जाएगा। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए द. अफ्रीका के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 19.2 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पुटिक और विक ने इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। इन दोनों ने रायपुर में पहले मैच का रिकार्ड तोड़ा, जिसमें इंडिया लेजेंड्स के लिए सचिन तेंदुलकर और वीरेंदऱ सहवाग ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। इससे पहले, टास हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नजीमुद्दीन ने 32, आफताब अहमद ने 39, हनन सरकार ने 36 रन बनाए। बांग्लादेश ने अपने अन्य मैचों की तुलना में अच्छी शुरुआत की। 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के लगाने वाले नजीमुद्दीन ने मेहराब हुसैन (9) के साथ पहले विकेट के लिए 24 गेंदों पर 29 रनों की साझेदारी की। मेहराब को कप्तान जोंटी रोड्स ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया। यह रोड्स का वही प्रयास था, जिसके लिए वह विश्व क्रिकेट मे जाने जाते हैं। नजीमुद्दीन का विकेट 50 रन पर गिरा। इसके बाद आफताब और हनन ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। आफताब 24 गेंदों पर तीन शानदार छक्के और एक चौका लगाने के बाद जेंडर दे ब्रूएन की गेंद पर अल्वारो पीटरसन के हाथों कैच किए गए। आफताब ने ब्रूएन द्वारा फेंके गए 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया था, जिसे रोकने के प्रयास में रोड्स चोटिल हो गए। वह ट्रीटमेंट के लिए मैदान से बाहर ले जाए गए। हनन सरकार का विकेट 130 के कुल योग पर गिरा। हनन ने अपनी 31 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें गार्नेट क्रूगर ने बोल्ड किया। खालिद मसूद (19 रन, 9 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) का विकेट 148 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद बांग्लादेश ने अगले 10 रनों में अपने पांच विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से थांडी साबालाला और मखाया एंटिनी ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि क्रूगर, मोंडे जोडेंकी और ब्रूएन को एक-एक सफलता मिली।

Continue Reading

बेसिक और प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से आयेगी अपराधों में कमी: अवस्थी

रायपुर 15 मार्च।डीजीपी  डी एम  अवस्थीी  ने आज  वीडियो  काॅन्फ्रेसिंग के  जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठकमें  अवस्थीी  ने  सभी जिलोंों  के पुलिस अधीक्षकों को  डिटेक्टििव  के  साथ  प्रिवेंटिंग  पुलिसिंग  के निर्देश दिये। उन्होने कहा  कि  प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी । डीजीपी ने महिला विरुद्ध अपराधों और चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध कार्रवाई की अगले सप्ताह से रेंजवार […]

Continue Reading

केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को 6 साल के लिए आवंटित किए जाए आवास – फूलोदेवी नेताम

रायपुर/15 मार्च 2021। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की आवास संबंधित समस्या का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती दिल्ली से बाहर होने पर दिल्ली में दिया गया आवास तीन साल में ही खाली करा लिया जाता है। […]

Continue Reading

बस्तर के किसान करेंगे रायपुर जिले के गौठानों का अवलोकन

रायपुर 15 मार्च 2021/प्रदेश की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। बस्तर के किसानों को गौठानों का भ्रमण कराते हुए यहां किसानों और महिला समूहों को मिल रहे लाभ, उन्नत कृषि एवं उद्यानिकी की तकनीकों को अपनाने के उद्देश्य से रायपुर जिले के […]

Continue Reading

कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने एवं गन्दगी मिलने पर कॉफी हाउस पंडरी एवं राजघराना किचन वर्कशॉप पर कुल 5000 रूपये का जुर्माना

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही की अगुवाई में नगर निगम आयुक्त  सौरभ कुमार के आदेशानुसार जनशिकायत प्राप्त होने पर पंडरी स्थित कॉफी हाउस एवं राजघराना किचन वर्कशॉप का सघन निरीक्षण कर वहाँ कोविड 19 प्रोटोकॉल […]

Continue Reading

बैंक अधिकारी कर्मचारीयो ने किया प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन, मार्च में लगातार चार दिन बैंक बन्द रखने का ऐलान

रायपुर : चित्रा पटेल : बैंक अधिकारी कर्मचारीयो ने किया प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन, मार्च में लगातार चार दिन बैंक बन्द रखने का ऐलान। ज्ञातव्य हो कि हाल ही में बजट में वित्तमंत्री द्वारा कुछ सरकारी उपक्रमों के निजीकरण की मंशा जताई गई, जिसमे चार बैंको का भी नाम लिया गया है, ये चार […]

Continue Reading

भाजपा का भाग्य कार्यकर्ता ही तय करते हैं : डी. पुरन्देश्वरी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश कार्यसिमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब संवेदनशीलता, समर्पण, सेवाभाव और सामूहिकता से सूत्र पर कार्य करेंगे तो हमें कोई परास्त नही कर सकता है। समाज जीवन में संगठन का मूल मंत्र होता है तभी हमारा अस्तित्व भी बना होता […]

Continue Reading

श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है: सुश्री उइके

रायपुर, 14 मार्च 2021/ श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों की गर्भवती माताओं और बच्चों के देखरेख तथा उनके इलाज में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ […]

Continue Reading

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व छत्तीसगढ़ पुलिस को दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के 6 वर्षीय बच्चा जो कि तिरुपति बालाजी में गुम हो गया था, बैंगलोर में सकुशल ढूंढ लिया गया है। बैंगलोर पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बच्चे की बात करवाई। । छत्तीसगढ़, आंधप्रदेश और कर्नाटक पुलिस के साझा प्रयास से यह प्रयास सफल हुआ। गृहमंत्री […]

Continue Reading

राज्यपाल ने इंडिया लीजेंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड के बीच हुए मैच का आनंद लिया

रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुँची और रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज 2021 के अन्तर्गत इंडिया लीजेंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड के बीच हुए मैच का आनंद लिया।

Continue Reading