सभापति  प्रमोद दुबे ने वार्ड 57 के अरविन्द नगर एवं पेंशनबाड़ा में दो नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाने निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के अरविन्द नगर और पेंशनबाड़ा क्षेत्र में कुल मिलाकर 13 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से वार्ड के उक्त दो स्थानों पर आंगनबाड़ी […]

Continue Reading

सभी दिव्यांग बच्चों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र प्रदान करना सुनिश्चित करने कहा

रायपुर. 10 मार्च 2022. मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान सभी दिव्यांग बच्चों को नि:शक्तता प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य अधिकारी को परिपत्र जारी कर स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य […]

Continue Reading

कस्टम मिलिंग में तेजी : 91.81 लाख मीटरिक टन धान का हुआ उठाव

रायपुर, 10 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 9 मार्च तक 91.81 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले में छोटी-बड़ी 72 सड़के बनाने दी मंजूरी

रायपुर 09 मार्च 2022/ आने वाले दिनों में रायपुर जिले में छोटी-बड़ी 72 सड़कों को बनानो का काम तेजी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जिले में 72 सड़कों को बनाने, सड़क नवीनीकरण, सेतु निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण जैसे कामों के लिए 165 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दे दी है। स्वीकृत […]

Continue Reading

इस वर्ष के बजट में सिलयारी-मांढ़र (नेऊरडीह गेट) भी 50 लाख रूपये प्रावधानित है। बैकुण्ठ-सिलयारी (रेलवे अंडरब्रिज में भूमि अधिग्रहण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का अण्डरब्रिज में भूमि अधिग्रहण एवं मार्ग पर छोकरा नाला पर 3 करोड़ प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार धरसींवा-बरतनारा-कुम्ही मार्ग के खारून नदी पर 3 करोड़ पंडरभटठा मार्ग पर कोल्हान नाला पर 3 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण के लिए 75 लाख रूपये, सड्डू-तरपोंगी-सुंगेरा मार्ग के कोल्हान नाला पर 3 करोड़ रूपये की लागत से पुल निर्माण के लिए 75 लाख रूपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। जिले के ग्राम कुकरा-संडी-भानसोज(नहर पारा) मार्ग पर 2 करोड़ रूपये की लागत से 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए इस वर्ष के बजट में 50 लाख रूपये का प्रावधान है। दो किलोमीटर लंबी कोसरंगी से फरहदा सड़क की लागत 2 करोड़ रूपये है और इसके लिए बजट में 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। दो किलोमीटर लंबी भोथली से अमेठी सड़क की लागत 2 करोड़ रूपये है और इसके लिए बजट में 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। डेढ़ किलोमीटर लंबी चटौद आंतरिक सड़क की लागत 2 करोड़ रूपये है और इसके लिए बजट में 35 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। जिला रायपुर के गनौद में आंतरिक मार्ग आर.सी.सी. डेªल सहित पनखटिया तालाब तक 60 लाख रूपये की लागत से 415 मीटर सड़क बनाने के लिए आज पेश हुए बजट में 15 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार कोरासी बस्ती पुलिया बाय पास से पिरदा रोड तक आधा किलोमीटर सड़क की लागत एक करोड़ रूपये है जिसके लिए इस बजट में 25 लाख रूपये प्रावधानित किए गए है। 1 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत वाले 800 मीटर लंबे बनरसी आंतरिक मार्ग के लिए इस बजट में 30 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम खम्तराई में एक करोड़ रूपये की लागत से विष्णु के घर से मुख्य सड़क तक 600 मीटर के पहुंच मार्ग निर्माण के लिए बजट में 25 लाख रूपये प्रावधानित है। साढ़े तीन करोड़ रूपये से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घोरभट्ठी से कोरासी मार्ग डामरीकरण पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए बजट में 85 लाख रूपये रखे गए है। ढाई करोड़ रूपये की लागत वाले निमोरा धुसेरा देवारभाठा मार्ग का पुल पुलिया सहित निर्माण करने इस बजट में 60 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। दो करोड़ रूपये से बनने वाले दो किलोमीटर लंबे उमरपोटी से खल्लारी माता मन्दिर नवीन मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 50 लाख प्रावधानित किए गए है। ढ़ाई करोड़ रूपये से बनने वाले तीन किलोमीटर लंबे मड़ेली राखी से उलबा नवीन मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रूपये का बजट मंजूरी दी गई है। दो करोड़ रूपये से बनने वाले दो किलोमीटर लंबे सातपारा से मोहदी नवीन मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 50 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। एक करोड़ 20 लाख रूपये से बनने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे धमतरी मुख्य मार्ग से नहर पार होते हुए उपस्वास्थ्य केन्द्र तक नवीन पहुंच मार्ग के लिए इस बजट में 30 लाख प्रावधानित किए गए है। डेढ़ करोड़ रूपये से बनने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे खिलौरा से छछानपैरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 35 लाख रूपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। डेढ़ करोड़ रूपये से बनने वाले दो किलोमीटर लंबे तोरला से पोड़ नवीन मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 35 लाख रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है, यह सड़क स्कूल के पास से निकलकर भूरकापोंड से मिल जाएगी। एक करोड़ रूपये से बनने वाले डेढ़ किलोमीटर लंबे कोलयारी से घोट नवीन मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। डेढ़ करोड़ रूपये से बनने वाले लगभग तीन किलोमीटर लंबे कोलियारी कठेरा मार्ग के लिए इस वर्ष के बजट में 35 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। पचास लाख रूपये की लागत से रायपुर के कचना-खम्हारडीह मार्ग पर रायपुर- विशाखापट्नम रेलवे लाईन पर ओव्हर ब्रिज निर्माण में चौक-चौराहा निर्माण सहित बिजली, पाईप लाईन, एवं अन्य यूटिलिटी का विस्थापन कामों के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में दस लाख रूपये का प्रावधान किया है। पचास लाख रूपये की लागत से कचना-खम्हारडीह मार्ग पर रायपुर विशाखापट्नम रेलवे लाईन पर ओव्हर ब्रिज निर्माण स्थल पर भू-अर्जन का कार्य के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में दस लाख रूपये का प्रावधान किया है। इसी तरह दो करोड़ रूपये से बनने वाले लगभग तीन किलोमीटर लंबे चेरिया से पौता नवीन मार्ग का निर्माण चालिस लाख रूपये का प्रावधान बजट में किया गया है। जिला रायपुर में छह करोड़ रूपये से बनने वाले पांच किलोमीटर लंबे सेमरिया से समोदा पुलिया तक नहर पार मार्ग निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रूपये वर्ष 2022-23 के बजट में प्रावधानित किए गए है। दो करोड़ रूपये से बनने वाले साढ़े चार किलोमीटर से अधिक लंबे बंजारी (आई.आई.एम.) से चेरीया खरखराडीह नवागांव मार्ग निर्माण के लिए इस बजट में पचांस लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। पचांस लाख़ रूपये से बनने वाले चार किलोमीटर लंबे जी.ई.रोड से कचना तक (व्हाया लाभाण्डी) आर.ओ.बी. एवं क्रासिंग सहित टु लेन मार्ग निर्माण के लिए भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य करने इस बजट में 10 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। तीन करोड़ रूपये की लागत के रायपुर के वार्ड नं. 52, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड अमलीडीह मेन रोड ड्रेन टू ड्रेन नाली, नाला निर्माण, चौड़ीकरण एवं डिवायडर एवं स्ट्रीट लाईट निर्माण कार्य के लिए 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। तीन करोड़ रूपये की लागत से वार्ड नं. 32 महर्षि वाल्म्ीकि वार्ड चतुर्दिक सड़क व नाली निर्माण कार्य के लिए इस बजट में 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। नगर पालिका निगम रायपुर केे अंतर्गत पांच किलोमीटर लंबाई की ढाई करोड़ रूपये लागत से बनने वाली मोवा चतुर्दिक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 60 लाख रूपये बजट में प्रावधानित है। तीन करोड़ रूपये की लागत से नगर पालिका निगम रायपुर के अंतर्गत ग्राम सड्डू एवं सेक्टर 7 एवं 8 तथा शिवम सिटी चतुर्दिक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए इस बजट में 70 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। रायपुर के बोरियकला पहुंच मार्ग में मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत आएगी। इस बजट में इस काम के लिए 70 लाख रूपये प्रावधानित है। चार करोड़ रूपये की लागत से नगर पालिका निगम रायपुर वार्ड नं. 55 रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के चतुर्दिक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए इस बजट में एक करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार तीन करोड़ रूपये की लागत से रायपुर नगर पालिका निगम वार्ड नं. 53 बाबू जगजीवन राम वार्ड के चतुर्दिक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 70 लाख रूपये, ढाई करोड़ रूपये की लागत से माना बस्ती माना कॉलोनी मार्ग का मजबूतीकरण के लिए 60 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से शिवानंद नगर एव श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत चतुर्दिक दिशा मार्गों का डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण के लिए 70 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से मंगल बाजार, ईदगाह भाठा अंतर्गत आने वाले आंतरिक मार्गों में कांक्रीटीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 70 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से तात्यापारा, बढ़ईपारा एवं चिरहुलडीह अंतर्गत आने वाले आंतरिक मार्गों का कांक्रटीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 70 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से कुकुरबेड़ा एवं डूमरतालाब अंतर्गत आने वाले आंतरिक मार्गों में कांक्रीटीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 70 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से हनुमान मंदिर मुख्य मार्ग बजरंग नगर, भीम नगर वासुदेव पारा अंतर्गत आने वाले आंतरिक मार्गों में कांक्रीटीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 70 लाख रूपये, ढाई करोड़ रूपये की लागत से जनहित चौक से ब्राम्हणपारा होते हुए शुक्रवारी बाजार से मस्जिद रोड होते हुए कबीर चौक तक सड़क निर्माण के लिए 60 लाख रूपये, चार करोड़ रूपये की लागत से गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत मार्गों का डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण के लिए एक करोड़ रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से अशोक नगर अंतर्गत आने वाले आंतरिक मार्गो में कांक्रीटीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से कोटा कालोनी रायपुर क्षेत्रांतर्गत आंतरिक मार्गों का डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण के लिए 75 लाख रूपये, दो करोड़ रूपये की लागत से अनुपम नगर कालीमाता वार्ड मार्ग में नाला निर्माण कार्य के लिए 50 लाख रूपये, दो करोड़ रूपये की लागत से शक्तिनगर कालीमाता वार्ड में नााला निर्माण के लिए 50 लाख रूपये, दो करोड़ रूपये की लागत से राजीव नगर कालीमाता वार्ड में नाला निर्माण के लिए 50 लाख रूपये, दो करोड़ रूपये की लागत से मौदाहापारा से स्टेशन रोड में नाली निर्माण के लिए 50 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से गुरू गोविंद सिंह वार्ड के आंतरिक सड़क मार्गो का निर्माण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से कालीमाता वार्ड में नाली निर्माण विभिन्न स्थानों पर मौदाहापारा से स्टेशन रोड में नाली निर्माण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से राजीव गांधी वार्ड के आंतरिक सड़क मार्गो का निर्माण के लिए 75 लाख रूपये, चार करोड़़ रूपये की लागत से परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास वार्ड में स्थानों पर नाली निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये, ढाई करोड़ रूपये की लागत से तात्यापारा वार्ड में विभिन्न स्थिानों पर नाली निर्माण के लिए 60 लाख रूपये, दो करोड़ रूपये की लागत से हवलदार अब्दुल हामिद वार्ड में स्थानों पर नाली निर्माण के लिए 50 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से रायपुर के टिकरापारा/मठपारा/ छत्तीसगढ़ नगर आंतरिक मुख्य मार्गों का डामरीकरण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से ब्राम्हणपारा-कंकालीपारा आंतरिक मार्ग का डामरीकरण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से बूढ़ापारा-नयापारा आंतरिक मार्ग का डामरीकरण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से चंगोराभाठा (संत माता कर्मा वार्ड) चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण के लिए 75 लाख रूपये, तीन करोड़ रूपये की लागत से टैगोर नगर-शैलेन्द्र नगर- कटोरातालाब आंतरिक चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण के लिए 75 लाख रूपये, चार करोड़ रूपये की लागत से मठपुरैना-भाठागांव- संतोषी नगर चतुर्दिक मार्ग का डामरीकरण के लिए एक करोड़ रूपये, एक करोड़ रूपये की लागत से धनेली गौठान पहुंच मार्ग का मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 25 लाख रूपये, एक करोड़ रूपये की लागत से धनेली आतंरिक मार्ग का से लाख रूपये, 8 करोड़ 10 लाख -खुडियाडीह मार्ग पर सरगी नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रूपये, पचांस लाख रूपये की लागत से लचकेरा-लाफिन मार्ग पर बगनई नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये का प्रावधान वर्ष 2022-23 के बजट में किया गया है। क्रमांक/03- 42/नागेश/कोसरिया

रायपुर : रायपुर 09 मार्च 2022/ आने वाले दिनों में रायपुर जिले में छोटी-बड़ी 72 सड़कों को बनानो का काम तेजी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जिले में 72 सड़कों को बनाने, सड़क नवीनीकरण, सेतु निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण जैसे कामों के लिए 165 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दे दी […]

Continue Reading

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन पर बृजमोहन ने सरकार पर तीखे हमले किए

रायपुर, 9 मार्च। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यहाँ परम्परा और मर्यादाए टूट रही हैं। प्रदेश आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यहाँ माफिया राज चल रहा है कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ की जनता […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने वर्ष 2022-23 का कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई

रायपुर 9 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में छत्तीसगढ़ के 12 नगर निगमों के महापौरों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री  बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महापौरों ने कहा है कि बजट में सभी वर्गों […]

Continue Reading

बजट में सभी वर्ग के लोगों का हित समाहित: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

रायपुर, 09 मार्च 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वागींण विकास के लिए सभी वर्ग के लोगों के हित को विशेष ध्यान रखा गया […]

Continue Reading

बजट से राज्य का सर्वागीण विकास होगा सुशील आनंद

रायपुर/09 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बजट किसान, मजदूर, युवा, कर्मचारी, महिला, उद्योगपति, सभी का बजट है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

मानदेय और निधि की राशि बढ़ाए जाने पर छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

रायपुर, 09 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विवेकानंद विमानतल रायपुर में छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की और बजट 2022-23 में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय व निधि की राशि में वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का प्रदेश भर के पंचायत पदाधिकारियों की तरफ से आभार जताया। छत्तीसगढ़ जनपद […]

Continue Reading