मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुरू किया भेंट-मुलाकात अभियान का दूसरा चरण

रायपुर, 18 मई 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री  बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। […]

Continue Reading

87 लाख रूपये की धोखाधडी मामला को पुलिस ने यों सुलझाया

रायपुर 18 मई 2022, शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर ठगी  करने वाले को राज्य सायबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार  किया गया। शेयर मार्केट में ऑनलाईन निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी करने में राज्य सायबर पुलिस थाना को मिली सफलता। आरोपियों द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से स्वयं को सिंगापुर की एक फाइनेसियल कंपनी , जिसकी भारत में भी एक शाखा है, का आर्थिक विश्लेषक (फाइनेसियल एनालिस्ट) बताकर दोस्ती की गई एवं ट्रेडिंग एकाउंट खोलने का लिंक भेजकर लिंक में रजिस्टर्ड होकर इन्वेस्टमेंट करने पर म्युचुअल फण्ड से ज्यादा रिर्टन का भरोसा दिलाकर कुल 87 लाख रूपये की धोखाधडी की गई। जब प्रार्थी को यह विश्वास हो गया की वह सायबर ठगी का शिकार हो गया है तब उसने श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की जिस पर संज्ञान लेते हुये प्रार्थी के लिखित आवेदन पर दिनांक 26.10.2021 को राज्य साइबर पुलिस थाना में अपराध धारा 420 भादवि एवं 66 ( डी ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में राज्य साइबर पुलिस थाना की टीम गठित की गई जिसमें प्रकरण के सायबर एनालिसिस पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम को मामले की विवेचना हेतु दीगर राज्य महाराष्ट्र एवं कर्नाटक रवाना किया गया। विवेचनाक्रम में यह पता चला कि क्रियेटीव टेक्नालॉजी कंपनी के साथ ही अन्य कई कंपनी ठगी के उद्देश्य से खोली गई जो कि Registrar of companies (ROC) में रजिस्टर्ड करायी गई थी। रजिस्ट्रार आफ कंपनी से जानकारी प्राप्त करने पर इस तरह की अन्य कंपनी की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें Ministry of Home Affairs (MHA) द्वारा पूर्व में उपरोक्त कंपनियों पर कार्यवाही हेतु रजिस्ट्रार आफ कंपनी को निर्देशित किया गया था। गिरफ्तार कंपनी के डायरेक्टर मोहसिन एन द्वारा बताया गया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रियेटीव टेक्नालॉजी व अन्य कंपनी को विदेशी नागरिक के साथ मिलकर रजिस्टर करवाया था। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया। अपराध में विदेशी नागरिकों कि संलिपत्ता पायी गई है, अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी है। दस्तावेज के आधार पर आरोपी द्वारा विभिन्न तिथियों को जिन खाता नंबरो में सम्पूर्ण धोखाधड़ी की राशि जमा कराई गई थी उक्त खातों के बैंक स्टेटमेंट के आधार पर धोखाधड़ी की राशि जिस खातों में ट्रांसफर करायी गयी थी उन खातों की जानकारी लेकर कुल 96 लाख रू. डेबिट फ्रीज कराये गये। इस प्रकरण में राज्य सायबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक निशीथ अग्रवाल, उप निरीक्षक अपराजिता सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप झा, नरेन्द्र साहू, आरक्षक भुनेश्वर साहू, म. आरक्षक रूबिना बानो की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

Continue Reading

वहां रहने वाले आदिवासियों और नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा : सीएम भूपेश बघेल

चित्रा पटेल :  रायपुर : कोरबा में परसा कॉल ब्लॉक के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा जंगल बचाने आंदोलन किया जा रहा है। कोल ब्लॉक खदान के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं पत्रकारों ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री जल जंगल जमीन के बचाव की कवायद करते हैं, इस मामले […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरा चरण के लिए बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना

रायपुर, 18 मई 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के लिए आज बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए। सीएम बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत आज कोंटा विधानसभा से करेंगे।  मुख्यमंत्री कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। […]

Continue Reading

रेणु जोगी अस्पताल में भर्ती

रायपुर। जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. रेणु जोगी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें श्री नारायणा अस्पताल में किया गया। हाई ब्लडप्रेशर के कारण मंगलवार की शाम को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Continue Reading

सीएम, मंत्री-विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष बांटेंगे न्याय योजना के 1700 करोड़

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुसार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरण के लिए इस वर्ष 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि अधिकृत किए गए हैं। […]

Continue Reading

जेलभरो आंदोलन सफल, जनता तक संदेश पहुंचा, बधाईः बृजमोहन

रायपुर,17 मई। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जेल भरो आंदोलन सफल रहा। पिछले 22 सालों से ऐसा कोई स्थाई आदेश जारी नहीं हुआ जैसा इस सरकार ने 19 बिंदुओं पर विरोध को कुचलने के लिए आदेश जारी किया है। प्रदेश बना अपराधगढ़, धारा 420 के दुरुपयोग के मामले बनाने में […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के आयोजनकर्ताओं ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 17 मई 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के आयोजनकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को रायपुर में 27 मई से आयोजित होने वाले 7 दिवसीय छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव में शामिल होने का आमत्रंण और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा, कल सुकमा जाएंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभावार दौरे के दूसरे चरण में वे बस्तर संभाग जाएंगे। यह दौरा बुधवार से 2 जून तक चलेगा। झीरम कांड की दसवीं बरसी पर मुख्यमंत्री बस्तर में झीरम शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। झीरम नक्सल कांड में बलिदान देने वाले कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बल के जवानों और […]

Continue Reading

मंत्रिपरिषद के निर्णय पर अमल: कलेक्टरों को पत्र जारी

रायपुर, 17 मई 2022/ प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों में ‘अंग्रेजी‘ में अधिसूचित जाति को मान्य किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 1 मई को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के […]

Continue Reading