राष्ट्रपति मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं
HNS24 NEWS March 1, 2025 0 COMMENTS
रायपुर 1 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है” साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।
RELATED ARTICLES
Recent Posts
- सड़क दुर्याघटना,अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे
- अनिल कपूर से मनीषा कोइराला तक, मुक्ता आर्ट्स की नई फिल्म ‘अमायरा’ में साई गोडबोले के साथ नई प्रतिभाओं को मौका
- यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
- सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में ट्रेन की स्टॉपेज को लेकर आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर सौंपा ज्ञापन