दिल कहे जाने वाले हजरतगंज चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा

National

लखनऊ : बड़ी खबर वाइरल हो रही है। लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज चौराहा अब अटल चौक के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। महापौर ने बताया कि हजरतगंज चौराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री और लखनऊ से सांसद रह चुके दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया है।अब इसे अटल चौक के नाम से जाना जाएगा।

पूर्वप्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि उनके नाम पर सड़कों और चौराहों का नामकरण किया जाएगा, और उसी के तहत हजरतगंज चौराहे का नाम अटल के नाम पर किया गया है।इस्माइलगंज के डिग्री कॉलेज को भी अब अटल बिहारी वाजपेयी नगर-निगम डिग्री कॉलेज के नाम से जाना जाएगा।भाटिया ने बताया, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्घेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जरहरा स्थित नगर निगम की पांच हेक्टेयर जमीन पर ‘अटल उदय वन’ बनाने के लिए एचसीएल फाउंडेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है.”

एचसीएल लखनऊ नगर निगम द्वारा दी गई पांच हेक्टेयर जमीन पर स्थानीय पौधों का रोपण करेगा और कई चरणों में लगभग एक लाख पौधे लगाएगा और इनके रखरखाव की जिम्मेदारी उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *